Skip to main content

Posts

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब क्या परिणीति की है शादी की बारी

Recent posts

रणवीर सिंह के हैं कई सारे नाम, जानिये होने वाली बीवी क्या कह कर बुलाती है

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी की क्या घोषणा हुई, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया l सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कई कलाकार शादी की ढेरों बधाई दे रहे हैं हालांकि इसी बीच रणवीर सिंह को कई नामों से बुलाया जाता रहा हैl इस बात का भी खुलासा हुआl जैसे यह सर्वविदित है कि रणवीर सिंह के खास दोस्त अर्जुन कपूर उन्हें बाबा कहकर पुकारते हैंl वहीं रणवीर सिंह को बधाई देते हुए आलिया भट्ट ने उन्हें ‘टूटू’ कहकर पुकारा हैl जिससे पता चलता है कि आलिया भट्ट अक्सर उन्हें इसी नाम से पुकारती रही हैं, दोनों ने गल्ली बॉय में काम किया जो अगले साल रिलीज़ होगी वहीं अनिल कपूर ने रणवीर सिंह को बधाई देते हुए उन्हें ‘टाइगर; कहा हैl अनिल ने रणवीर के साथ दिल धड़कने दो में काम किया था l फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने रणवीर सिंह को बधाई देते हुए अंग्रेजी अक्षर RV का उपयोग करते हुए आगे लिखा है मेरा ‘न्यूटेला’ बबलूl

सलमान खान को टक्कर देंगे रणबीर कपूर और संजय दत्त, ईद पर रिलीज होगी ये बड़ी फिल्म

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' काफी सुर्खियां बटोर रही है। 29 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। अब तक फिल्म ने 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई भी कर ली है। रणबीर कपूर की इस शानदार कामयाबी के बाद अब वह अपने फैंस के लिए एक और खुशखबरी लेकर आए हैं।  रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज डेट सामने आ गई हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह फिल्म 31 जुलाई साल 2020 में रिलीज होगी। यशराज बैनर की फिल्म 'शमशेरा' का पिछले दिनों टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें रणबीर कपूर नजर आए थे।गौरतलब है कि यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इसलिए ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि रणबीर कपूर की इस फिल्म के साथ सलमान खान की भी कोई फिल्म रिलीज हो सकती है। पता हो कि सलमान खान अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज करते हैं।