Skip to main content

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब क्या परिणीति की है शादी की बारी

सलमान खान को टक्कर देंगे रणबीर कपूर और संजय दत्त, ईद पर रिलीज होगी ये बड़ी फिल्म

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' काफी सुर्खियां बटोर रही है। 29 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। अब तक फिल्म ने 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई भी कर ली है। रणबीर कपूर की इस शानदार कामयाबी के बाद अब वह अपने फैंस के लिए एक और खुशखबरी लेकर आए हैं। 


रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज डेट सामने आ गई हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह फिल्म 31 जुलाई साल 2020 में रिलीज होगी। यशराज बैनर की फिल्म 'शमशेरा' का पिछले दिनों टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें रणबीर कपूर नजर आए थे।गौरतलब है कि यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इसलिए ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि रणबीर कपूर की इस फिल्म के साथ सलमान खान की भी कोई फिल्म रिलीज हो सकती है। पता हो कि सलमान खान अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज करते हैं।

Comments